
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है. ऐसे में विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है. हरिद्वार में देर रात से लगातार बारिश हो रही है. पूरे प्रदेश में आज बारिश हो रही है. हरिद्वार जिलाधिकारी ने आपदा की स्थिति को देखते हुए जनपद के सभी स्कूलों की पहले से ही छुट्टी घोषित कर रखी है. आज सुबह 6:15 बजे एनडीआरएफ की 31 सदस्ययी टीम हरिद्वार पहुंच गई है. यहां आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 18 और 19 अक्टूबर के हाई अलर्ट को देखते हुए एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा कार्रवाई करते हुए जनहित में एक पुलिस आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की. जिसमें इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस ऑफिसर को पूरे 24 घंटे (शिफ्ट वाइज) नियुक्त कर स्थिति पर नजर रखने व तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश देते हुए जनहितार्थ इनके मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह भी पढ़े – हरिद्वार: बिना ड्राइवर ही बेकाबू होकर दौड़ने लगा ट्रक, कार हुई भिड़ंत
हरिद्वार पुलिस द्वारा हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर अनाउंसमेंट करके श्रद्धालुओं से गंगा किनारे पर न जाने की अपील लगातार की जा रही है. वहीं, भीमगोडा बैराज पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा लगातार गंगाजल की निगरानी की जा रही है. सुबह 8:00 बजे गंगा जलस्तर 291.25 मीटर था. गंगा के खतरे का निशान 294 मीटर पर है. जिला प्रशासन आपदा को देखते हुए अलर्ट पर हैं. हालांकि, अभी कोई खतरे की बात नहीं है.
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story












