देहरादून में एंट्री के लिए RTPCR रिपोर्ट जरूरी, कोरोना गाइडलाइन को लेकर सख्ती - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में एंट्री के लिए RTPCR रिपोर्ट जरूरी, कोरोना गाइडलाइन को लेकर सख्ती

On: February 14, 2022 5:16 PM
Follow Us:

देहरादून में एंट्री के लिए RTPCR रिपोर्ट जरूरी, कोरोना गाइडलाइन को लेकर सख्ती

देहरादून: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद जिला प्रशासन एक्टिव मोड पर आ गया है. वहीं मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कई लोगों पर कार्रवाई की गई. जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट, आईएसबीटी पर औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान किए गए और बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए. नगर मजिस्ट्रेट ने आशारोड़ी चैक पोस्ट पर जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों को भी पुलिस की मदद से रोका. जिन लोगों द्वारा मास्क नहीं पहने गए थे, उनके चालान किए गए. नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े – PM मोदी आज हल्द्वानी में करेंगे जनसभा, CM धामी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

वहीं उपजिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांटा द्वारा पल्टन बाजार और एजीएम रेलवे विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया. निरीक्षण के दौरान आशारोड़ी और आईएसबीटी पर 62 लोगों के चालान किए गए तथा मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराये जाने के लिए अभियान गतिमान है. नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता बरतने और एसओपी का पालन कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. साथ ही सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं.

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने स्वास्थ विभाग को आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए है.लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच का दायरा बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से पुलिस प्रोटेक्शन की गुहार लगाई है. बता दें कि भारी राज्यों से आने वाले लोगों को 72 घंटे की rt-pcr रिपोर्ट दिखानी होगी, तब जाकर उनकी उत्तराखंड में एंट्री हो पाएगी. वहीं जिन्होंने दोनों डोज नहीं लगवाई है उन्हें हर हाल में 72 घंटे की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment