
लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लाइसेंस धारक और फायर करने वाले शख्स के खिलाफ देर रात थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इसके अलावा पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने संबंधी कार्रवाई की जा रही है.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बता दें कि एक शख्स द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद फायरिंग की जानकारी लेते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नवीन जयसवाल निवासी चकशाह नगर थाना नेहरू कॉलोनी के लाइसेंसी पिस्टल का गलत उपयोग करते हुए राहत साबरी निवासी टर्नर रोड पटेल नगर द्वारा हवाई फायर करने के जुर्म में मुकदमा दर्ज किया गया.
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह भी पढ़े – आज दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी फाइनल मुहर
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन किया है. जांच के बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया और लाइसेंसी पिस्टल के लाइसेंस निरस्त करने की संबंध में कार्रवाई की जा रही है.
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story












