कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

On: February 14, 2022 12:28 PM
Follow Us:

कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

देहरादून: गुरुवार को बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी. अब आज कांग्रेस भी अपनी पहली लिस्ट जारी करने वाली है. बीजेपी ने पहली लिस्ट में 59 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. कांग्रेस के भी पहली लिस्ट से 60 नाम तय हो गए हैं. कांग्रेस आज पहली लिस्ट में 60 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रत्याशी चयन में कांग्रेस ने तेज शुरुआत की थी. स्क्रीनिंग कमेटी के हेड अविनाश पांडे ने हर सीट पर एक-एक दावेदार का इंटरव्यू लिया था. लेकिन प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में कांग्रेस पिछड़ गई है. गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी करके बीजेपी ने कांग्रेस से बाजी मार ली है.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े –  मसूरी से गणेश जोशी का टिकट फाइनल, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी उत्तराखंड कांग्रेस ने पिछले दिसंबर में ही उम्मीदवार की सूची जारी करने की बात कही थी. लिस्ट में देरी होते देख कांग्रेस ने फिर जनवरी के पहले हफ्ते में प्रत्याशी घोषित करने का दावा किया था. लेकिन कांग्रेस का वो दावा गलत साबित हुआ. जनवरी का तीसरा हफ्ता खत्म हो रहा है. आज जब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन शुरू हो रहा है तो उसी दिन कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने जा रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment