अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर कोहरे का कहर, आपस में टकराई तीन कारें, कई घायल

On: February 14, 2022 12:28 PM
Follow Us:

देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर कोहरे का कहर, आपस में टकराई तीन कारें, कई घायल

ऋषिकेश: देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर शुक्रवार देर रात तीन कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे. घायलों में दो की हालात गंभीर बनी हुई है. इस हादसे में एक कार सड़क पर पलट भी गयी थी. घायलों को 108 सेवा की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां तीनों का उपचार चल रहा है.

सड़क हादसा देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर सात मोड़ के पास हुआ. बताया जा रहा है कि देर रात को घना कोहरा था. इस दौरान सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और दो कारें सात मोड़ के पास आमने-सामने से टकरा गई. इस दौरान तेज रफ्तार तीसरी कार भी दोनों कारों में जा टकराई.

यह भी पढ़े – BREAKING: BJP से निष्कासित हरक सिंह रावत ने थामा ‘हाथ’, हरीश रावत ने किया ‘स्वागत

टक्कर लगने के बाद तीसरी कार सड़क पर ही पलट गई. कार में फंसे लोग जैसे-तैसे बाहर निकले. हादसे की सूचना मिलते ही 108 सेवा भी मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल लेकर गई. दुर्घटना में आल्टो सवार अमन कंडवाल (25 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी विकास मार्ग पौड़ी, उसका चचेरा भाई अनिकेत कंडवाल (26) पुत्र उत्तम सिंह और दूसरे वाहन में सवार शरण सिंह (25) पुत्र विजय सिंह निवासी गली नंबर नौ गंगा नगर ऋषिकेश घायल हो हुए.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun : बच्चे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अविवाहित पिता ने अपनाने से किया इनकार, अब मासूम का सहारा कौन?

देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कराया

देहरादून में लिव-इन में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद मौत, परिजनों को नहीं थी जानकारी

देहरादून: सुभाष नगर में टेंट-शामियाना के सामान में भड़की भीषण आग, रिहायशी मकानों तक पहुंची लपटें, इलाके में हड़कंप

सैलानियों के लिए अब मसूरी तक पहुंचने का रास्ता सुरंगों से होकर होगा, 42 किमी लंबा टू-लेन हाईवे बनेगा; यात्रा का अनुभव होगा अद्भुत।

देहरादून: त्यूणी में खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज बस, तीन की मौत; कई यात्री घायल

Leave a Comment