अल्मोड़ा एनएचएम कर्मचारियों ने लिया होम आइसोलेशन में जाने का फैसला,जानिए क्या है कारण। - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा एनएचएम कर्मचारियों ने लिया होम आइसोलेशन में जाने का फैसला,जानिए क्या है कारण।

On: February 14, 2022 11:20 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा एनएचएम विभाग ने लिया होम आइसोलेशन में जाने का फैसला,जानिए क्या है कारण। प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी  सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए  पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं  लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक  फैसला ना आने के बाद  अब  जनपद अल्मोड़ा के NHM कर्मियों द्वारा होम आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया गया है ।
एनएचएम  कर्मचारी संगठन  अल्मोड़ा के द्वारा सूचित किया गया की जनपद अल्मोड़ा के एन एच. एम. सविदा कर्मचारियों द्वारा निम्न 4 सूत्रिय मांगों के निराकरण हेतु दिनांक 28.05.2021 काला फीता बाधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, परन्तु आतिथि तक एन०एच०एम० कार्मिकों की 9 सूत्रीय मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण कार्मिकों द्वारा पूर्व में प्रस्तावित आन्दोलन के क्रम में 4 सूत्रीय मांगों हेतु दिनांक 03 जून 2021 से होम आईसोलेशन में जाने हेतु निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- इन सरकारी नौकरी वालों को रिटायर होने के बाद भी कुछ लिखने से पहले लेनी होगी परमिशन,वरना नहीं मिलेगी पेंशन
1. एन.एच. एम. कर्मियों हेतु सुस्पष्ट सेवा नियमावली लागू की जाए। 2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा के स्थान पर नियमित पदों का सृजन एनएच एम के अन्तर्गत कार्यरत

कार्मिकों हेतु एक्स कैडर (निसंवर्गीय) नियमित कर्मियों की भांति वेतन एवं 80 वर्ष तक विभाग में बनाये रखने हेतु नियमावली ।
3. भारत सरकार द्वारा अनुमोदित लॉयल्टी बोनस तत्काल प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही
 4. एन. एच एम के अन्तर्गत कार्यरत ऐसे कर्मी जिनके पद चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संवर्गिय ढांचे में पूर्व से ही स्वीकृत है। एवं वर्तमान तक रिक्त हैं इन पदों पर वर्तमान / भविष्य में नियुक्ति प्रारम्भ होने की दशा में रिक्त पदों के सापेक्ष 50% पद एन.एच. एम. के अन्तर्गत कार्यरत ऐसे कर्मियों द्वारा जिनकी योग्यता तथा अनुभव पदों के अनुरूप हो को समायोजित कर भरा जायें।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

 5. एन. एच. एम. के अन्तर्गत आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति सम्बन्धि आदेशों को निरस्त किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​अल्मोड़ा के कसार देवी में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, होमस्टे में मिला शव

​देहरादून में पति का पता पूछने गई 3 माह की गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला, स्पा सेंटर में खींचने की कोशिश

dehradun-cbi-bribery-case

Dehradun CBI Bribery Case: देहरादून में CBI का बड़ा एक्शन, लोन के नाम पर 9 लाख की रिश्वत मांगने वाले बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

Shadab Shams on Harish Dhami: नरबलि वाले बयान पर भाजपा का हमला, कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुश्किलें

​उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज: पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा पदाधिकारियों समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल

​उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 6 की मौत और 20 घायल

Leave a Comment