अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जागेश्वर धाम में प्रबंधक से मारपीट मामले ने पकड़ी तूल,विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल बोले माफी मांगें बीजेपी सांसद

On: February 14, 2022 11:18 AM
Follow Us:

जागेश्वर धाम में प्रबंधक से मारपीट मामले ने पकड़ी तूल,विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल बोले माफी मांगें बीजेपी सांसदबीते शनिवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भगवान भट्ट से मारपीट करने वाला शख्स आंवला बरेली से बीजेपी का सांसद बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। आज जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सांसदसे माफी मांगने की मांग की।
क्या बोले गोविंद सिंह कुंजवाल
विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सरकार के द्वारा तय किया गया है कि मंदिर परिसर सुबह 7:00 बजे खुलेगा और शाम 6:00 बजे बंद हो जाएगा और इसके बाद कोई भी व्यक्ति मंदिर परिसर में नहीं रहेगा। आगे कुंजवाल कहते हैं की कश्यप जी (धर्मेंद्र कश्यप,आंवला,बरेली से बीजेपी सांसद) पूजा करने के बाद अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में घूम रहे थे। तभी मंदिर परिसर बंद करने का समय हुआ, तो भगवान भट्ट जी के द्वारा अनाउंसमेंट कराया गया कि मंदिर परिसर खाली कर दें। उनके (भगवान भट्ट जी द्वारा) द्वारा बीजेपी सांसद के पास अपना आदमी भी भेजा और फिर भी स्वयं भी उन से निवेदन करने के लिए गए।लेकिन उन लोगों के द्वारा प्रबंधक के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की गई और अराजकता फैलाई गई। 

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बीजेपी सांसद अगर खुदको उनके द्वारा की गई गलती से उभरना चाहते है तो उन्हें जागेश्वर आकर धाम में माथा टेकना चाहिए तथा प्रबंधक और अन्य पुजारियों से माफी मांगनी चाहिए।
यह  भी पढ़ें- 7 साल की मासूम बच्ची को अश्लील चित्र दिखाकर दुष्कर्म करता था नाना, मां भी नहीं करती थी विरोध,जानिए कहां की है खबर

योगी पर भी किया वार।
गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हो जो मंदिर की बात करते हैं हिंदुत्व की बात करते हैं और जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संरक्षण प्राप्त है।इसके बावजूद भी यदि उनके संरक्षण में रहते हुए उनके सांसद यह नहीं सीख पाए कि अपने चरित्र को ठीक कैसे करना है तो वह देश की जनता को क्या संदेश देंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UP Crime: प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के 6 शॉक देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; रामपुर में हैवानियत

CM Dhami Student Controversy: CM Dhami listens to Uttarakhand student athlete during a youth interaction programme

CM Dhami के सामने छात्रा के आंसुओं से गरमाई सियासत, International Event को लेकर अब सामने आई नई कहानी

Lakhpati Didi women in Uttarakhand working through self-help groups

महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 3 लाख पार हुआ ‘Lakhpati Didi’ का आंकड़ा, अब 1.12 लाख नए लक्ष्य पर नजर

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ईकोटेक-3 की चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

डीजे पर डांस करने से भड़का प्रेमी: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या, शव गंगनहर में फेंका; पुलिस ने किया केस का पर्दाफाश

Jim Corbett Birth Anniversary: ​​Forests are being lost between tourism and tourism, will Jim Corbett's vision of conservation be fulfilled?

Jim Corbett Birth Anniversary: पर्यटन और टूरिज्म के बीच खो रहे जंगल, क्या पूरी हो पाएगी जिम कॉर्बेट की संरक्षण की सोच?

Leave a Comment