अल्मोड़ा छात्र सुसाइड मामले में बड़ा मोड़ बीजेपी सांसद के निजी सचिव पर दर्ज हुआ मुकदमा, सुसाइड नोट में कही थी यह बात - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा छात्र सुसाइड मामले में बड़ा मोड़ बीजेपी सांसद के निजी सचिव पर दर्ज हुआ मुकदमा, सुसाइड नोट में कही थी यह बात

On: February 14, 2022 11:17 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा अल्मोड़ा में छात्र के आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में पुलिस ने सांसद अजय टम्टा के निजि सचिव और अन्य के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवली गांव में बीते दिनों सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।इसमें अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 तहरीर में सांसद के निजी सचिव, उसकी पत्नी समेत अन्य पर कई आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।देवली गांव (हवालबाग ब्लॉक) के घुराड़ी तोक निवासी सोबन सिंह जीना परिसर का छात्र तरुण दुर्गापाल (23) पुत्र हेम चंद्र दुर्गापाल ने बीती  शुक्रवार की देर रात सुसाइड कर लिया था। बताया जाता है आत्महत्या करने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट अपनी बहन को भेजा। बताया जाता है कि इसमें मृतक ने सांसद अजय टम्टा के निजी सचिव पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त सहित अन्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।इस मामले में बीते रविवार को मृतक की बहन स्नेहा दुर्गापाल ने घुराड़ी निवासी पंकज जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी, उसकी पत्नी कविता जोशी, कमलेश दुर्गापाल, उमा दुबे के खिलाफ तहरीर दी। 

यह भी पढ़े  –  तालिबान ने किया पंजशीर पर कब्जे का दावा,नॉर्दन अलाइंस के कमांडर की मौत का भी किया दावा,पढ़िए पूरी खबर
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर बताया जाता है कि मृतका के सुसाइड नोट में पंकज जोशी को सांसद का निजी सचिव बताया है। इसमें प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

​Rajasthan News: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की मौत

​Kedarnath Snowfall: बर्फबारी से बाबा केदार का हुआ प्राकृतिक अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी 6 इंच बर्फ, माइनस तापमान में भी दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

​Kotdwar news: कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय के खोखे पर गिरा पेड़, एक की मौत

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा धमाका: शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

​Uttarakhand Weather Alert 2026: नैनीताल और चमोली समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Comment