अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रपुर में चलती ट्रेन के सामने सेल्फी ले रहे थे अल्मोड़ा के दो युवक, कटकर मौत

On: February 14, 2022 11:15 AM
Follow Us:

रुद्रपुर में चलती ट्रेन के सामने सेल्फी ले रहे थे अल्मोड़ा के दो युवक, कटकर मौतरुद्रपुर: चलती ट्रेन के साथ सेल्फी लेना दो युवकों को महंगा पड़ गया. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गयी. दोनों युवक रुद्रपुर शांति बिहार कॉलोनी में अपने जीजा के घर आये हुए थे. मृतक युवक अल्मोड़ा के रहने वाले हैं.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. गौर हो को कि बीते देर रात करीब 10 बजे देहरादून से काठगोदाम  जा रही ट्रेन की चपेट में शांति विहार कॉलोनी के पास दो युवक आ गए और ट्रेन की टक्कर से दोनों काफी दूर जा गिरे. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
यह भी पढ़े –  ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने DM को दिया ज्ञापन, ऑडिट रोकने की मांग
सूचना पाकर एसएसआई सतीश कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया. इस दौरान 31वीं वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान अपने भाई लोकेश लोहनी (35) निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान मनीष कुमार (25) निवासी जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा के रूप में की बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजे.

जानकारी के मुताबिक लोकेश अपने दोस्त को लेकर बीते दिन अल्मोड़ा से निकला था. शाम 4 बजे वह अपनी दीदी के घर शांति विहार कॉलोनी पहुंचा था. रात 9 बजे दोनों युवकों ने खाना खाया, जिसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए. कुछ देर बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई. सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना बीते देर रात की है. दोनों युवकों की शिनाख्त हो गयी है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UP Crime: प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के 6 शॉक देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; रामपुर में हैवानियत

CM Dhami Student Controversy: CM Dhami listens to Uttarakhand student athlete during a youth interaction programme

CM Dhami के सामने छात्रा के आंसुओं से गरमाई सियासत, International Event को लेकर अब सामने आई नई कहानी

Lakhpati Didi women in Uttarakhand working through self-help groups

महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 3 लाख पार हुआ ‘Lakhpati Didi’ का आंकड़ा, अब 1.12 लाख नए लक्ष्य पर नजर

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ईकोटेक-3 की चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

डीजे पर डांस करने से भड़का प्रेमी: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या, शव गंगनहर में फेंका; पुलिस ने किया केस का पर्दाफाश

Jim Corbett Birth Anniversary: ​​Forests are being lost between tourism and tourism, will Jim Corbett's vision of conservation be fulfilled?

Jim Corbett Birth Anniversary: पर्यटन और टूरिज्म के बीच खो रहे जंगल, क्या पूरी हो पाएगी जिम कॉर्बेट की संरक्षण की सोच?

Leave a Comment