अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नदियों में आया उफान, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

On: February 12, 2022 6:51 AM
Follow Us:

तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नदियों में आया उफान, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गंगा यमुना सहित सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर आ गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन उफनाई नदियों ने कई जगह सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिए हैं जिससे उन पर आवाजाही बंद हो गयी है। इसके अलावा, नैनीताल, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ों से भूस्खलन होने से दर्जन भर मकानों को नुकसान भी पहुंचा है।

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा और सहायक नदियां जैसे अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी, मंदाकिनी, सरयू और काली, खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं और उनके किनारे बसे गांवों के निवासियों से सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर सुबह खतरे के निशान तक पहुंच गया। देहरादून के समीप डाकपत्थर में यमुना नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही थी। पिछले 24 घंटों में हरिद्वार में 89 मिमी, कर्णप्रयाग में 66 मिमी, गैरसैंण में 56 मिमी, अल्मोड़ा और रानीखेत में 50-50 मिमी, टिहरी में 28 मिमी तथा देवप्रयाग में 47.50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़े-  किसान आंदोलन को मिल रहा भरपूर समर्थन, 30 जून को मनाया जाएगा हूल क्रांति दिवस

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कालीमठ गेट के पास और ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड के पास भूस्खलन से अवरूद्ध है जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रदेश भर में जगह जगह दर्जनों मार्ग पहाड़ों से मलबा आने से बंद हो गए हैं जिनके कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Weather Update: IMD issues heavy rain alert for several states while Delhi gets temporary relief.

Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, UP-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए MP, बिहार, राजस्थान समेत देशभर के मौसम का हाल

Delhi Monsoon 2026: Dark monsoon clouds over India Gate as Delhi Monsoon 2026 brings rain, thunderstorms, and relief from heat across the national capital.

Delhi Monsoon 2026: 5 साल में पहली बार जुलाई में पहुंचा मानसून, दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट!

Delhi New EV Policy 2026: EV खरीद पर 100% रोड टैक्स माफ, टू-व्हीलर पर ₹30,000 का फायदा; जानें नीति की सभी बड़ी बातें

गुरुग्राम में सनकी दिल्ली पुलिस के सिपाही की हैवानियत: ब्रेकअप से नाराज होकर गर्लफ्रेंड को सड़क पर घसीटा, थार से गेट तोड़ा; आरोपी जेल में

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस और पीड़ित महिला।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े खौफनाक लूट: महिला को बंधक बनाकर 8 लाख और गहने साफ, बदमाशों ने मुंह पर चिपकाया टेप

एआई का ‘महाकुंभ’ शुरू: पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का किया उद्घाटन

Leave a Comment