अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी ने बीजेपी के मेगा चुनाव कैंपेन का किया आगाज, दून के पलटन बाजार में मांगे वोट

On: February 12, 2022 6:49 AM
Follow Us:

सीएम धामी ने बीजेपी के मेगा चुनाव कैंपेन का किया आगाज, दून के पलटन बाजार में मांगे वोट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के पास चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. इसीलिए नेताओं और प्रत्याशियों ने चुनावी कैंपेन तेज कर दिया है. बीजेपी ने भी मंगलवार को देहरादून के पलटन बाजार में चुनाव अभियान की शुरुआत की.

उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने मेगा चुनाव कैंपेन का आगाज कर दिया है. गढ़वाल और कुमाऊं में जहां हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्री बीजेपी के चुनावी कैंपेन को धार दे रहे हैं, वहीं राजधानी देहरादून में खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे.

यह भी पढ़े – धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में वसीम रिजवी पर हुआ एक और मुकदमा दर्ज

सीएम धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने देहरादून जिले की राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के पलटन बाजार से अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत की. राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी खजान दास ने जनता से वोट की अपील की. वहीं इस दौरान नमाज की आवाज आते ही खजान दास ने अपना संबोधन रोक दिया था.

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की. वहीं आखिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को बीजेपी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार के जन उपयोगी कार्यों को देखते हुए जनता को बीजेपी को फिर विजयी बनाना चाहिए.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पौड़ी में दर्दनाक हादसा: ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान बोलेरो पर गिरा भारी बोल्डर, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर

Dark monsoon clouds with rainfall over an Indian city as the latest Weather Update warns of heavy rain in 24 states and heatwave conditions in Uttar Pradesh.

Weather Update: 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी में हीटवेव का कहर जारी, जानिए दिल्ली, बिहार, एमपी समेत पूरे देश का मौसम!

जसपाल राणा की त्रयोदशी आज: श्रद्धांजलि देने देहरादून पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के डिप्टी सीएम भी पहुंचे

​हरिद्वार में फिर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 25 से 28 जून तक ‘नो-एंट्री’ और रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

​लखनऊ के बाद उत्तराखंड में आग का तांडव: हल्द्वानी में सपा नेता के जूते के शोरूम में भीषण अग्निकांड, लाखों का माल जलकर राख

दिल्ली से बदरी-केदार सिर्फ 4.5 घंटे में! नमो भारत और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मिलकर बदलेंगी उत्तराखंड की तस्वीर

Leave a Comment