अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आरोपी सूरज बदहवास हालत में छात्रा को ई-रिक्शा में छोड़कर भागा था,चार टीमें पुलिस की तलाश में जुटी

On: February 12, 2022 6:36 AM
Follow Us:

Meerut में दुष्कर्म पीड़िता बारहवी की छात्रा शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा के साथ दंरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसकी तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

मेरठ में बारहवी कक्षा की छात्रा के साथ इस कदर दरिंदगी की गई कि जिंदगी और मौत से जूझते हुए वह अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। मौत से पहले ही छात्रा की आंखों की रोशनी जा चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के पूरे शरीर में जहर फैल चुका था कि उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं पुलिस ने आरोपी सूरज की तलाश में पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। 

मेरठ छात्रा को बदहवास हालत में ई-रिक्शा में छोड़कर उसका दोस्त सूरज ही भागा था। आधी रात ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने यह दावा किया। सूरज की फोटो चालक को दिखाकर उसकी पहचान कराई गई। चार घंटे सूरज ने छात्रा को कहां रखा पुलिस इसकी जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़े – मिठाई में कमी है’ तो लड़की,मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का, पूछताछ में पता चला बड़ा खुलासा पढ़िए पूरी खबर

बेगमपुल के पास नामचीन स्कूल में परीक्षा देने के बाद छात्रा के साथ सूरज CCTV CAMERA में दिखाई दिया था। सूरज ने ई-रिक्शा चालक के मोबाइल से छात्रा के पिता को कॉल करके कहा कि उनकी बेटी गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम चौराहे पर पड़ी मिली है। इसके बाद ई-रिक्शा चालक छात्रा को बदहवास हालत में उसके घर पर छोड़कर लापता हो गया था। उधर पुलिस के मुताबिक चालक ने बताया कि एक युवक बदहवास हालत में छात्रा को लेकर तेजगढ़ी चौराहे पर मिला था। 20 रुपये देकर कुटी चौराहे पर छोड़ने को कहा था। जैसे ही कुटी चौराहे पर छात्रा के घर के पास पहुंचा, तभी युवक रिक्शा से कूदकर वहां से भाग गया। पुलिस का दावा है कि छात्रा को चार घंटे सूरज ने अपने पास रखा। उधर, छात्रा के पिता के मोबाइल पर सूरज के चाचा सतेंद्र शेरगढ़ी ने कॉल कर कहा कि तुम्हारी बेटी घर पहुंच गई तो अब थाने क्यों गए हो। इससे साफ जाहिर है कि सूरज ने छात्रा को अगवा किया। पुलिस ने सूरज के चाचा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

सूरज ने चार घंटे छात्रा को कहां रखा 

छात्रा को चार घंटे सूरज ने होटल में रखी या कहीं दूसरी जगह, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूरज का एक दोस्त भी पुलिस ने पकड़ा है, जोकि एक होटल का नाम बता रहा है।  दोस्त का कहना है कि सूरज की चचेरी बहन ने ही उसकी दोस्ती छात्रा से कराई थी। पुलिस न एक होटल मैनेजर को बुलाकर जांच की। देर रात तक होटल में जाने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की। 

Call number बदलकर करता है ,शातिर है सूरज

सूरज की तलाश में SP CITY ने चार टीम गठित की है।CCTV CAMERA की footage, सर्विलांस के माध्यम से जांच कर दबिश दी। सूरज फोन बदलकर कॉल करता था। रिक्शा चालक से फोन लेकर सूरज ने ही छात्रा के पिता से बात की थी।

डॉक्टरों ने कहा- शरीर में फैल गया था जहर पहले छात्रा की आंखों की रोशनी चली गई और फिर उसके शरीर में जहर फैल गया। वेंटिलेटर पर जाने के 24 घंटे में ही गुर्दे खराब हो गए और फिर हार्टअटैक आ गया। डॉक्टरों की माने तो छात्रा को जहर दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई। 

Postmartum से अंतिम संस्कार तक police का पहरा 

दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की मौत के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए postmartum house से श्मशान घाट तक police तैनात रही। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा की आंखों में chemical भी डाला गया, ताकि वह आरोपियों की पहचान न कर सके। अंतिम संस्कार के दौरान कुछ महिलाओं ने हंगामा और शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की है। वहीं, करीब तीन घंटे छात्रा का शव मोर्चरी में रहा, लेकिन महिला चिकित्सक न होने के कारण पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो पाया। सीओ सिविल लाइन मोर्चरी पहुंचे और अफसरों से बात कर postmartum कराया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment