
पानीपत (सचिन): पानीपत की एक रिफाइनरी(refinery) में धमाके की सूचना मिलने पर आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चार लोग बुरी तरह झुलसे जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया।बताया जा रहा है कि रिफाइनरी के पास कमरे में खाना बनाते समय ये धमाका हुआ।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बता दें कि गांव कुताना निवासी सुरजीत मतलौडा सहित राजेश, संजू और राजकुमार रिफाइनरी में काम करते है। गांव के सभी साथी रिफाइनरी के पास स्थित बाजीगर कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते हैं। रात को ड्यूटी के बाद सभी कमरे पर खाना बना रहे थे। कमरे में ज्वलनशील(flammable) पदार्थ की कैन रखी थी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह भी पढ़े- ऋषिकेश से 12 साल के नाबालिग के किडनैप मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5 घण्टे में यहां से आरोपी किए गिरफ्तार
खाने बनाने के दौरान ज्वलनशील पदार्थ की कैन में आग लगी गई जिसके बाद धमाका हुआ और चारों आग में झुलस गए। आसपास के लोगों ने रिफाइनरी में सूचना दी। सभी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉटरों ने बताया कि राजेश और राजकुमार 70 फीसदी व सुरजीत और संजु 40 फीसदी झुलसे हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story












