अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun तपोवन रोड पर पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार सफारी: रायपुर निवासी चालक की मौत, दो गंभीर घायल

On: August 26, 2026 11:35 AM
Follow Us:

ऋषिकेश/देहरादून: तपोवन रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


​प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा तपोवन रोड स्थित विष्णु लोक के पास हुआ। कार में कुल चार युवक सवार थे। वाहन की गति काफी तेज थी और अचानक ब्रेक न लग पाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित सफारी जोरदार आवाज के साथ पेड़ से जा टकराई और पलट गई।


​हादसे में हताहत:


​मृतक: अनिकेत (चालक), निवासी रायपुर।
​घायल: हर्षित और शोएब।
​दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।


​पुलिस ने मृतक चालक अनिकेत के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रिम वैधानिक जांच कर रही है।

ALSO READ THIS:उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 3 IAS समेत 6 वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand IAS Transfer: Portfolios of six officials reshuffled; Vijay Jogdande assigned responsibility as Additional Secretary (Home).

Uttarakhand IAS Transfer: शासन में छह अफसरों के विभागों में फेरबदल, विजय जोगदंडे को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी

Uttarakhand Gen Z Protest: Young doctors, now active on social media, are raising questions by tagging CM Dhami and ministers in their posts.

Uttarakhand Gen Z Protest: अब सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा डॉक्टर, CM धामी और मंत्रियों को पोस्ट कर उठा रहे सवाल

उत्तराखंड में होम स्टे और पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण हुआ आसान: नवीनीकरण के बदले नियम, GST में मिली छूट

उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 3 IAS समेत 6 वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव

Uttarakhand EV Policy with electric vehicles and EV charging stations in Uttarakhand

Uttarakhand EV Policy: फिर से तैयार होगी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी, दूसरे राज्यों के बेहतर प्रावधानों का होगा अध्ययन!

उत्तराखंड कैबिनेट का हाइब्रिड वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने का फैसला

​धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: बाहरी हाइब्रिड गाड़ियों पर ग्रीन सेस लागू, स्वास्थ्य व प्रशासनिक सेवा में बड़े बदलाव

Leave a Comment