अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

LBSNAA मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति: 2024 बैच के 187 IAS अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

On: August 20, 2026 10:40 AM
Follow Us:

मसूरी:लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) में 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के फेज-2 प्रशिक्षण कोर्स का आज समापन हो रहा है। इस अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह को उपराष्ट्रपति संबोधित करेंगे।​

8 सप्ताह के प्रशिक्षण का समापनप्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का यह आठ सप्ताह का फेज-2 कोर्स 29 जून को शुरू हुआ था, जिसमें कुल 187 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हुए। इस गहन प्रशिक्षण सत्र के सफलतापूर्वक पूरा होने पर अकादमी में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

​सड़क मार्ग से पहुंचे मसूरीक्षेत्र में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति के सड़क मार्ग से सुबह लगभग 10:30 बजे मसूरी पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया। अकादमी पहुंचकर वह युवा आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे और प्रशासनिक दायित्वों व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

ALSO READ THIS:1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment