अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गोगी गैंग से मिलीभगत के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो सिपाही गिरफ्तार

On: February 9, 2022 5:58 PM
Follow Us:

गोगी गैंग से मिलीभगत के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो सिपाही गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इन पुलिसकर्मियों पर गोगी एवं लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखने के आरोप हैं. इनकी पहचान सुनील और दीपक के रूप में की गई है. दीपक सरोजिनी नगर थाने और सुनील सिक्योरिटी में तैनात हैं. पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट में बीते 24 सितंबर को हुई गोगी की हत्या के बाद से उसके गैंग के सदस्य बदला लेने का मौका तलाश रहे थे. ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोगी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए थे. उनसे जब पूछताछ की गई तो पता चला कि दिल्ली पुलिस के दो सिपाही काफी समय से उनकी मदद कर रहे थे. वह न केवल छिपने में बल्कि अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी उनकी मदद कर रहे थे. इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़े – Dussehra 2021: आज है दशहरा, जानिए क्या है रावण दहन का मुहूर्त और कीर्ति प्रदान करने वाली विजयादशमी पूजा मुहूर्त

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गए सिपाही दीपक और सुनील जितेंद्र गोगी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गिरोह से जुड़े हुए थे. वह लंबे समय से इस गैंग की मदद कर रहे थे. इसके चलते फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में सनकी दिल्ली पुलिस के सिपाही की हैवानियत: ब्रेकअप से नाराज होकर गर्लफ्रेंड को सड़क पर घसीटा, थार से गेट तोड़ा; आरोपी जेल में

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस और पीड़ित महिला।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े खौफनाक लूट: महिला को बंधक बनाकर 8 लाख और गहने साफ, बदमाशों ने मुंह पर चिपकाया टेप

एआई का ‘महाकुंभ’ शुरू: पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का किया उद्घाटन

दिल्ली के विकासपुरी में खड़ी बस में भीषण आग, हेल्पर की जिंदा जलकर मौत

Delhi Bomb Blast : लाल किला के पास जोरदार धमाका, पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट — 8 की मौत, कई घायल; जांच एजेंसियां मौके पर

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

Leave a Comment