अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

On: April 13, 2026 3:24 AM
Follow Us:

हापुड़ के धौलाना-मसूरी मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुलावठी से बारात लेकर लौट रही बस की एक ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई, जिससे बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
धौलाना-मसूरी मार्ग पर अरविंद डेयरी के पास रविवार देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी से लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रक के नीचे जा दबी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।

ये भी पढ़े➜पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dumper accident near Brahmanand Mord Rishikesh SDRF rescue operation

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: ब्रह्मानंद मोड़ के पास झोपड़ी पर पलटा अनियंत्रित डंपर, चालक और महिला सहित दो की दर्दनाक मौत

मेट्रो स्टेशन और ऑफिस के बाहर पीएम मोदी की अपील वाले पोस्टर लेकर खड़े लोग, जिसमें सोना न खरीदने और वर्क फ्रॉम होम का संदेश है.

ईरान-अमेरिका युद्ध और कच्चे तेल का संकट: क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टरप्लान’? भारतीयों से की सोना न खरीदने की अपील

अनुराग डोभाल पिता बने रितिका डोभाल बेबी न्यूज़

गुड न्यूज़: पिता बने ‘The UK 07 Rider’ अनुराग डोभाल, मौत को मात देने के बाद घर में गूंजी किलकारी; भावुक होकर लिखा- ‘मेरे बच्चे के लिए मेरा दूसरा जन्म’

हरिद्वार: सिडकुल की फैक्ट्री में ‘हैवानियत’, नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर हाथ बांधे और पीटा; 5 पर पॉक्सो एक्ट

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Comment