सहारनपुर:राखी हत्याकांड: गला रेतकर हत्या, बोरे में बंद मिला शव; विक्रांत संग तीसरी शादी की तैयारी और खूनी साजिश की पूरी इनसाइड स्टोरी
सहारनपुर के मिर्जापुर इलाके में रजबहे (नहर) के पास बोरे में बंद एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान राखी कश्यप के रूप में हुई है, जिसका गला रेतकर बेरहमी से कत्ल किया गया। जांच में सामने आया है कि राखी डूडा के लापता सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत से तीसरी शादी करने वाली थी। घटनास्थल से मिले बोरे और रस्सी के आधार पर पुलिस इस सुनियोजित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।