अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में फिर खूनखराबा: बेसबॉल बैट से दोस्त की हत्या, 9 फरवरी से लापता था युवक

On: February 17, 2026 11:58 AM
Follow Us:

राजधानी देहरादून में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस एक मामले की जांच पूरी भी नहीं कर पाती कि दूसरा सनसनीखेज मामला सामने आ जाता है। ताजा मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां तीन युवकों पर अपने ही दोस्त की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का आरोप है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
गुमशुदगी से खुला हत्या का राज
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब युवक के परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि जिस युवक को लापता समझा जा रहा था, उसकी हत्या की जा चुकी है। हालांकि अब तक शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस का दावा है कि उन्हें शव के संभावित ठिकाने की जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
पहले से दर्ज था POCSO एक्ट में केस
मृतक की पहचान दिगंबर धीमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में उसके खिलाफ बसंत विहार थाने में POCSO Act के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे जमानत मिल चुकी थी।
9 फरवरी को उसकी देहरादून कोर्ट में पेशी निर्धारित थी। वह अपने पिता के साथ अदालत पहुंचा भी था और रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए थे, लेकिन किसी कारणवश उस दिन उसकी पेशी नहीं हो सकी।
कोर्ट से निकला, फिर नहीं लौटा घर
पुलिस के मुताबिक, अदालत से बाहर आने के बाद दिगंबर ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वह शाम तक लौट आएगा। उसने पिता को बताया कि वह दोस्तों के साथ बाहर जा रहा है। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिवार ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 11 फरवरी को उसके पिता ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शराब पार्टी बनी मौत की वजह
बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ के अनुसार, कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर रेसकोर्स इलाके की ‘गड्ढों वाली गली’ में अपने दोस्तों के पास गया। वहां चारों ने साथ बैठकर शराब पी।
बताया जा रहा है कि नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने गुस्से में आकर दिगंबर पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। सिर पर जोरदार वार होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव ठिकाने लगाकर फरार हुए आरोपी
हत्या के बाद तीनों युवक घबरा गए। उन्होंने शव को ठिकाने लगाया और वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को उम्मीद है कि शव बरामद होते ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। राजधानी में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment