अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल: मल्ला-तल्ला अमजड सड़क के सुधारीकरण को 13.10 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य

On: February 17, 2026 4:13 AM
Follow Us:

राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ला अमजड से तल्ला अमजड तक जाने वाले मोटर मार्ग के सुधार और डामरीकरण के लिए 13 करोड़ 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-4 के अंतर्गत कराया जाएगा। लंबे समय से डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विधायक कैड़ा ने बताया कि यह सड़क पहले राज्य योजना के तहत बनी थी, लेकिन उस पर डामरीकरण नहीं हो सका था। बरसात और खराब मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती थी, जिससे आवागमन प्रभावित होता था। अब बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा और क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार प्रतिबद्ध है।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, 10 मार्च तक धनराशि व्यय करने के निर्देश
सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के निकट है, ऐसे में नैनीताल जनपद को प्रदेश में अग्रणी बनाए रखने के लिए सभी योजनाओं में शेष बची धनराशि को हर हाल में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मदों में जनपद की ‘ए’ श्रेणी बरकरार रहे, इसके लिए विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना अनिवार्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun VIP Number Auction: 13.91 लाख में बिका ‘0001’, दून में फैंसी नंबरों के टूटे सभी रिकॉर्ड

​Miss Universe India 2026: उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर-अप का खिताब, जयपुर में रचा इतिहास

Bageshwar heavy rainfall causing road blockage and landslides near Saryu river

​Bageshwar Heavy Rainfall: झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल, कई मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात ठप

Kedarnath Power Supply 33 KV overhead power transmission line project Sonprayag to Kedarnath Dham

​उत्तराखंड: केदारनाथ धाम को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली, सोनप्रयाग से मंदिर तक 33 केवी डबल सर्किट लाइन प्रोजेक्ट को UERC की हरी झंडी

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Dehradun Traffic Plan route diversion map for Tapkeshwar Mahadev and Barawafat Shobhayatra

​देहरादून में टपकेश्वर महादेव और बारावफात शोभायात्रा कल: सुबह 8 बजे से बदलेगा रूट, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Leave a Comment