अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के कालसी में सड़क दुर्घटना, खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, तीन लोगों की मौत , 5 घायल

On: February 10, 2026 10:49 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विकासनगर क्षेत्र के कालसी तहसील अंतर्गत बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग से सामने आया है, जहां वायाधार के पास सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में अब तक तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
गागंरोऊ से विकासनगर जा रहा था वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन गागंरोऊ गांव से सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित करीब आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल महिला की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान इस प्रकार हुई है—
• लूसो देवी (65 वर्ष), पत्नी नंदूदास, निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
• गीता देवी (35 वर्ष), पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुसियो, कालसी, देहरादून
• धनो देवी, पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड, कालसी, देहरादून
प्रशासन के अनुसार, लूसो देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि गीता देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। वहीं, धनो देवी की मौत हायर सेंटर रेफर के दौरान हुई।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल पांच लोगों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस पूरे मामले पर कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया कि प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हाल ही में हुआ था एक और बड़ा हादसा
गौरतलब है कि बीते 3 फरवरी को हरिपुर–मीनस मोटर मार्ग पर क्वानू के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस भी हादसे का शिकार हुई थी। उस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज विकासनगर, देहरादून और चंडीगढ़ के अस्पतालों में किया गया। बाद में चंडीगढ़ में इलाज के दौरान बस चालक की भी मौत हो गई, जिससे उस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई।
लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment