अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: त्यूणी में खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज बस, तीन की मौत; कई यात्री घायल

On: February 3, 2026 5:42 AM
Follow Us:

देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हरिपुर–क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य सवारियां घायल बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे क्वानू के पास हुआ। बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा–चौपाल से पांवटा की ओर जा रही थी। अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद बस सड़क से फिसलते हुए खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment