अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:बकाया बिजली बिल पर कार्रवाई करने पहुंची UPCL टीम पर हमला, लोहे की रॉड और डंडों से की गई मारपीट

On: January 29, 2026 7:16 AM
Follow Us:

देहरादून के पथरियापीर इलाके में बिजली बिल की बकाया वसूली के दौरान उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बकाया राशि न चुकाने पर विद्युत कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम पर स्थानीय लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में अवर अभियंता समेत चार कर्मचारी घायल हो गए, जिनका कोरोनेशन अस्पताल में इलाज कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण उपखंड बिंदाल के अंतर्गत 33/11 केवी उपसंस्थान में तैनात अवर अभियंता अमित रौछेला बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे अपनी टीम के साथ पथरियापीर क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। यहां काले नामक उपभोक्ता के विद्युत संयोजन पर लगभग साढ़े नौ हजार रुपये का बकाया था। टीम ने उपभोक्ता से बकाया राशि जमा करने का अनुरोध किया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
राशि जमा न होने पर जब विभागीय नियमों के तहत विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया शुरू की गई, तभी मौके पर मौजूद तुषार और उसके साथियों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हमलावरों ने अवर अभियंता और लाइन स्टाफ पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया।
बताया गया कि अवर अभियंता अमित रौछेला को जबरन घर के अंदर घसीट लिया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान विभाग का विद्युत मीटर भी छीन लिया गया और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
हमले में अवर अभियंता अमित रौछेला के अलावा लाइन स्टाफ के गबर सिंह नेगी, दीपक बिष्ट और वाहन चालक रवींद्र भी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया।
अवर अभियंता अमित रौछेला ने घटना के संबंध में धारा चौकी में तहरीर देकर तुषार सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और जानलेवा हमले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment