महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस विमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी सवार थे। यह हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अजित पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। जैसे ही विमान एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, उसी दौरान तकनीकी कारणों से दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान एयरपोर्ट पर लैंड करते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Maharashtra Plane Accident: बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश
On: January 28, 2026 4:04 AM











