धामी सरकार का अहम निर्णय: उत्तराखंड में कृषि सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी, शासनादेश जारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी सरकार का अहम निर्णय: उत्तराखंड में कृषि सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी, शासनादेश जारी

On: January 20, 2026 4:33 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की धामी सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े कर्मियों के हित में एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश की 672 न्याय पंचायतों में कार्यरत कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। अब तक 8300 रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले कृषि सहायकों को बढ़ाकर 12,391 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पहले ही कृषि सहायकों के मानदेय में वृद्धि के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अब औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे कृषि सहायकों को बड़ी राहत मिली है।
प्रदेश भर की न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायक कृषि विभाग की योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और आधुनिक तकनीकी जानकारी को ग्राम स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे किसानों को उन्नत खेती, बीज, उर्वरक, फसल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य करते हैं, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है।
कृषि सहायकों का प्रतिनिधिमंडल कुछ समय पूर्व कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिला था और मानदेय बढ़ाने की मांग रखी थी। इस पर मंत्री ने विभागीय सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर सरकार के समक्ष रखा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद यह निर्णय लागू किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में हुई इस बढ़ोतरी से कृषि सहायकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे और अधिक उत्साह व जिम्मेदारी के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। सरकार का यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

​Harish Rawat 2027 Election: पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Leave a Comment