MP News: रालामंडल बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार; पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की मौत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

MP News: रालामंडल बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार; पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की मौत

On: January 9, 2026 5:17 AM
Follow Us:

इंदौर के रालामंडल क्षेत्र स्थित बायपास पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु शामिल हैं। सभी कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार प्रखर कासलीवाल चला रहा था। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जन्मदिन का जश्न बना मातम
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। खुशियों भरी यह रात सुबह एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। प्रेरणा बच्चन की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी, जिससे परिवार में पहले से ही तैयारियों का माहौल था, जो अब गहरे शोक में बदल गया है। हादसे में अनुष्का नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सुबह 5:15 बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं सहित मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं।

ट्रक चालक फरार, तलाश जारी
रालामंडल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शहर के बाहरी इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

​Rajasthan News: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की मौत

​Kedarnath Snowfall: बर्फबारी से बाबा केदार का हुआ प्राकृतिक अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी 6 इंच बर्फ, माइनस तापमान में भी दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

​Kotdwar news: कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय के खोखे पर गिरा पेड़, एक की मौत

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा धमाका: शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

​Uttarakhand Weather Alert 2026: नैनीताल और चमोली समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Comment