केंद्र सरकार ने पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.1 किलोमीटर खंड को डबल लेन बनाने के लिए 392.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
इस परियोजना से लैंसडाउन कैंटोनमेंट क्षेत्र तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित होगा। यह मार्ग कोटद्वार–लैंसडाउन–पौड़ी–श्रीनगर को जोड़ते हुए चारधाम यात्रा, रक्षा एवं प्रशासनिक आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक रास्ता बनेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री गडकरी की प्रतिबद्धता से उत्तराखंड की सड़क अवसंरचना को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने इसे प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार बताया और कहा कि यह परियोजना विकास को और गति देगी।
दुगड्डा–गुमखाल डबल लेन सड़क परियोजना के लिए केंद्र ने दी 392 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार
On: January 8, 2026 2:30 PM






