अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने बेकरी में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना

On: January 8, 2026 10:54 AM
Follow Us:

देहरादून के करनपुर क्षेत्र में नौकरी से हटाए जाने से बौखलाए एक युवक ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। गुस्से में आकर युवक ने ‘माहेश्वरी बेकर्स’ में आग लगा दी, जिससे बेकरी में रखा फर्नीचर, एसी, फ्रिज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी से पहले आरोपी ने वहां मौजूद एक दिव्यांग कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पूरी घटना बेकरी और कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार करनपुर चौक के पास ओल्ड डालनवाला निवासी शुभम माहेश्वरी की ‘माहेश्वरी बेकर्स’ नाम से दुकान और कारखाना संचालित है। शुभम माहेश्वरी ने दो जनवरी को भगत सिंह कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार को सफाई कार्य के लिए रखा था। हालांकि, अभिषेक का व्यवहार संतोषजनक न पाए जाने पर मात्र दो दिन बाद ही उसे काम से हटा दिया गया। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक ने बेकरी मालिक को धमकी दी थी कि वह इसका अंजाम भुगतेंगे।

चार जनवरी की रात करीब एक बजे, जब बेकरी बंद हो चुकी थी और मालिक घर लौट गए थे, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा। कारखाने में ड्यूटी पर मौजूद दिव्यांग कर्मचारी विकास गुसाईं के साथ उसने पहले मारपीट की और उसके बाद दुकान के शटर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आगजनी की इस घटना में बेकरी का फर्नीचर, छह एसी, फ्रिज, तैयार माल और कच्चा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में रहने वाले राहुल गुप्ता के घर तक पहुंच गईं, जिससे पड़ोसी को भी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर संतोष कुंवर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment