अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंकिता हत्याकांड पर सीएम धामी का बड़ा बयान: बोले—अंकिता के पिता से करूंगा बात, हर जांच के लिए सरकार तैयार

On: January 6, 2026 9:38 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में इन दिनों चल रहे सियासी और सामाजिक उबाल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय मीडिया हाउस में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट करते हुए कई बड़े बयान दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह स्वयं अंकिता भंडारी के पिता से बातचीत करेंगे और उनकी भावनाओं व मांगों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और प्रदेश सरकार हर स्तर की जांच के लिए पूरी तरह तैयार है।
सीएम ने अंकिता भंडारी की हत्या को एक बेहद संवेदनशील और हृदयविदारक घटना बताते हुए कहा कि सरकार ने शुरू से ही इस मामले की मजबूती से पैरवी की। उन्होंने बताया कि अदालत द्वारा तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती।
वायरल ऑडियो की जांच के लिए SIT गठित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए एक कथित वायरल ऑडियो का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी सत्यता की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह की जांच से पीछे नहीं हटेगी और यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया गया, तो वह कानून से नहीं बच पाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद सबसे अधिक पीड़ा अंकिता के परिजनों को हुई है। सरकार उनकी भावनाओं को पूरी तरह समझती है और उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि अंकिता के माता-पिता जो भी चाहेंगे, सरकार उस पर गंभीरता से निर्णय लेगी।
तीन साल बाद फिर गरमाया अंकिता हत्याकांड
गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले हुए चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर प्रदेश का माहौल गरमा गया है। वीआईपी नाम सामने आने की चर्चाओं के बाद विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है।
बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे सिलसिलेवार वीडियो ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उर्मिला अपने वीडियो में न सिर्फ अंकिता हत्याकांड से जुड़े कई तथ्यों को उजागर करने का दावा कर रही हैं, बल्कि वीआईपी नामों और सत्तारूढ़ दल के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगा रही हैं।
भाजपा में बढ़ी असहजता, छवि को लेकर चिंता
वायरल वीडियो और कथित ऑडियो के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता असहज नजर आ रहे हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाए जा रहे आरोप, टेलीफोन बातचीत की रिकॉर्डिंग और सामने आ रही तस्वीरों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।
प्रदेशभर में लोग सोशल मीडिया पर इन वीडियो में दिए जा रहे दावों को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पूरे मामले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भी मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा जाहिर की और कानूनी कार्रवाई की बात कही।
दुष्यंत गौतम ने दर्ज कराई FIR
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने और प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रची।
तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आम आदमी पार्टी को भी इस कथित साजिश का सूत्रधार बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment