अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: गडकरी की अध्यक्षता में नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, सीएम धामी हुए शामिल

On: January 5, 2026 10:49 AM
Follow Us:

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान उत्तराखंड में सड़क संपर्क के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाते हुए एक विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमें राज्य में चल रही और पूर्ण हो चुकी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा को अधिक आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चारधाम हाईवे परियोजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सीएम धामी ने जानकारी दी कि चारधाम हाईवे प्रोजेक्ट के अंतर्गत राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को लगभग 12,769 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत किया जा रहा है। इससे न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन भी मजबूत होगा, जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment