अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार का तोहफा: नए साल में बढ़ी राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन और सुविधाएं

On: December 31, 2025 10:23 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने नए साल की शुरुआत में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार, राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी की गई है और उन्हें सरकारी अतिथि गृहों में ठहरने पर भी विशेष छूट मिलेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार:
• बलिदानी आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये की गई।
• घायल आंदोलनकारियों की पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये की गई।
• शैय्याग्रस्त आंदोलनकारियों की पेंशन 20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये की गई।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने शहीद स्थलों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के साथ-साथ सभी जिलों में सरकारी भवनों और मार्गों के नाम राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के नाम रखने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री घोषणा विभाग ने सभी संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग अब इन आदेशों को विधिवत लागू करेगा।
भाजपा नेता और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार; दो लोग जिंदा जले, महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल

​T20 World Cup 2026: उत्तराखंड क्रिकेट में नया इतिहास, श्रेयंका पाटिल की जगह भारतीय टीम में शामिल हुईं बागेश्वर की प्रेमा रावत

​धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, उपनल कर्मियों को मिली बड़ी राहत, दिवंगत खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पलटन बाजार कराया बंद

उत्तराखंड में डबल इंजन का दम: दिल्ली-देहरादून के बाद अब सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे ऋषिकेश! नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वक्त से पहले इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! जानिए क्या है वो ‘त्रिकोणीय पेच’ जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

Leave a Comment