अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में न्यू ईयर पर नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, भारी जुर्माना और जेल तय

On: December 30, 2025 7:02 AM
Follow Us:

देहरादून में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शराब पीकर या तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 31 दिसंबर को सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें सख्त कार्रवाई करेंगी। सुबह से ही शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि नशे की हालत में या ओवरस्पीड वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस रद किया जा सकता है। इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में छह माह तक की जेल और भारी जुर्माने का भी प्रावधान है।

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने जानकारी दी कि न्यू ईयर के मद्देनज़र जिले के कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। मसूरी मार्ग, रिस्पना, हरिद्वार बाईपास, सहारनपुर रोड, चकराता, सहस्रधारा, रायपुर, मालदेवता, थानो, लच्छीवाला, ऋषिकेश, रायवाला, नेपालीफार्म और भानियावाला जैसे मार्गों पर सघन चेकिंग की जाएगी।

चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार पर नजर रखने के लिए स्पीड गन का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए एल्कोहल टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर लिया गया है, जो 31 दिसंबर की सुबह से ही सड़क पर सक्रिय रहेंगी।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि न्यू ईयर की खुशियों में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना, छह माह की सजा और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग और पुलिस मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगे ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोग सुरक्षित तरीके से नए साल का स्वागत कर सकें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग करें और न्यू ईयर का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार; दो लोग जिंदा जले, महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल

​T20 World Cup 2026: उत्तराखंड क्रिकेट में नया इतिहास, श्रेयंका पाटिल की जगह भारतीय टीम में शामिल हुईं बागेश्वर की प्रेमा रावत

​धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, उपनल कर्मियों को मिली बड़ी राहत, दिवंगत खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पलटन बाजार कराया बंद

उत्तराखंड में डबल इंजन का दम: दिल्ली-देहरादून के बाद अब सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे ऋषिकेश! नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वक्त से पहले इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! जानिए क्या है वो ‘त्रिकोणीय पेच’ जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

Leave a Comment