अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में राज्य स्तरीय किसान दिवस, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी कई बड़ी सौगातें

On: December 29, 2025 4:44 PM
Follow Us:

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार, 29 दिसंबर को राज्य स्तरीय किसान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी गई।

मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को कुल 65 करोड़ 12 लाख रुपये की बीमा राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इससे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की मार से राहत मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में 100 करोड़ रुपये की लागत से “क्लीन प्लांट सेंटर” स्थापित करने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश की घेरबाड़ योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई, जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के तहत राज्य की 309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228.2 किलोमीटर सड़कों के निर्माण हेतु 1706.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति का पत्र केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से संवाद किया और मेले में विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत “किसान भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही रिवर्स पलायन कर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों और समूहों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम ने प्रदेश में कृषि विकास और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment