हरिद्वार: विनय त्यागी मर्डर केस में एसआईटी जांच, सामने आ सकता है ₹750 करोड़ का राज - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: विनय त्यागी मर्डर केस में एसआईटी जांच, सामने आ सकता है ₹750 करोड़ का राज

On: December 29, 2025 7:09 AM
Follow Us:

हरिद्वार में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विनय त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व सिटी सर्किल ऑफिसर शिशुपाल सिंह नेगी करेंगे और टीम घटना की हर पहलू से जांच करेगी।
24 दिसंबर को लक्सर में पुलिस के कस्टडी में विनय त्यागी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस हमले में विनय घायल हो गए और 27 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसआईटी में बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुश शर्मा, लक्सर कोतवाली एसआई विपिन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुंडलिया और रुड़की सीआईयू यूनिट के कांस्टेबल महिपाल शामिल हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने 25 दिसंबर को फरार आरोपियों सन्नी यादव उर्फ़ शेरा और अजय कुंवर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में रुपये के लेन-देन को लेकर रंजिश बताई जा रही है। वहीं, विनय के परिवार ने हत्या का असली कारण ₹750 करोड़ की कथित ब्लैक मनी बताया है। इस बीच त्यागी समाज से जुड़े संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

​Harish Rawat 2027 Election: पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Leave a Comment