अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में सुबह की सैर पर निकले मुख्यमंत्री धामी, आम लोगों से योजनाओं पर लिया फीडबैक

On: December 26, 2025 9:21 AM
Follow Us:

नैनीताल दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान शहर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा और नववर्ष के अवसर पर आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। साथ ही, अधिक ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की पूर्व योजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल क्लब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मार्निंग वॉक की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, शहर की पार्किंग समस्या और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर सीधे फीडबैक प्राप्त किया। लोगों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, संतोष कुमार सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह करीब दस बजे गुरुद्वारे में आयोजित वीर बाल दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात वे नयना देवी मंदिर में दर्शन करेंगे और मानसखंड योजना के अंतर्गत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment