अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी: लॉज में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, हंगामा—पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

On: October 8, 2025 8:14 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन के वेलेजली लॉज में सोमवार देर रात एक युवक और तीन युवतियों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और चारों की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ से चारों को किसी तरह बचाकर कोतवाली ले गई।

पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक तसलीम बाइक मैकेनिक का काम करता है और वार्ड में ही किराये पर रहता है। बताया गया कि सोमवार देर रात वह तीन युवतियों को अपने कमरे पर लेकर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए, जहां चारों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

पकड़ी गई दो युवतियां गौलापार क्षेत्र की और एक शहर की रहने वाली बताई जा रही हैं। मामले की सूचना पार्षद धर्मवीर डेविड ने कोतवाली पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – धामी सरकार का तोहफा: नैनीताल जिले को मिली नई सड़क की सौगात, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Development: CM Dhami addresses Uttarakhand Development and national unity on Independence Day

Uttarakhand Development: CM धामी ने कहा- उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है, स्वतंत्रता दिवस पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

BSNL 4G network connectivity reaches 2,600 villages in Uttarakhand

उत्तराखंड में BSNL 4G का बड़ा विस्तार, 2,600 गांव जुड़े, 85 नए टावरों पर काम जारी!

Chamoli Tunnel Accident rescue operation at Vishnugad-Pipalkoti hydroelectric project with SDRF teams and CM Pushkar Singh Dhami

चमोली सुरंग हादसा: विष्णुगाड-पीपलकोटी प्रोजेक्ट में 7 मजदूरों की मौत, सीएम धामी ने की 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

नैनीताल के रामगढ़ में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 घायल, दो की हालत नाजुक

​देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर 2.20 करोड़ की ठगी: दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, दूसरी घटना में बुजुर्ग के घर से गहने-नकदी ले उड़ा नर्सिंग स्टाफ

देहरादून के मोहब्बेवाला में दिल दहला देने वाला हादसा: सफाई मशीन पर पलटा बेकाबू कंटेनर, ऑपरेटर का सिर धड़ से अलग

Leave a Comment