अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, न नौकरी मिली न पैसे लौटे

On: October 5, 2025 6:03 AM
Follow Us:

देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी और उसके सहयोगी पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.21 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने जब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुंज विहार, कारगी चौक निवासी विनोद कुमार ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात पुराने परिचित पुलिस दरोगा मनोहर सिंह गुसांई (निवासी केदारपुरम नेहरू कॉलोनी, मूल निवासी पैठाणी) से हुई। मनोहर ने उनके बड़े बेटे सुमित कुमार को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान उसने अपने साथी धीरेंद्र चौहान (निवासी सैनिक कॉलोनी, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर) से भी उनकी मुलाकात करवाई।

विनोद कुमार के अनुसार, दोनों ने खुद को सरकारी संपर्कों वाला बताते हुए उनके बेटे की नौकरी राजपुर रोड स्थित एक ऑफिस के माध्यम से लगवाने की बात कही। मनोहर के पुलिस विभाग में होने और पुराने परिचय के कारण वह उनके झांसे में आ गए। उन्होंने 2022 से 2023 के बीच कुल 15.21 लाख रुपये दोनों को दे दिए, जो उन्होंने बैंक से लोन लेकर चुकाए थे।

हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र की नौकरी नहीं लगी और जब उन्होंने रकम लौटाने की बात कही तो आरोपित टालमटोल करने लगे। इतना ही नहीं, दोनों ने उन्हें फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र भी भेजे ताकि भरोसा बना रहे।

विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने 3 जनवरी और 19 जुलाई को पटेलनगर कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में सभी साक्ष्यों सहित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के निर्देश के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दरोगा मनोहर सिंह गुसांई और धीरेंद्र चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment