अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: मसूरी मार्ग पर रिकॉर्ड समय में बना बेली ब्रिज, छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुला

On: September 18, 2025 9:37 AM
Follow Us:

देहरादून-मसूरी राजमार्ग पर शिव मंदिर के पास भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की जगह लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज तैयार कर दिया है। पुल टूटने के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग जहां घंटों तक फंसे रहे, वहीं अब मार्ग खुल जाने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। फिलहाल इस मार्ग पर छोटे वाहनों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि स्थायी पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

मंगलवार देर रात को ही लोनिवि की टीम ने ऋषिकेश स्थित विभागीय भंडार से बेली ब्रिज मंगाकर कार्य शुरू कर दिया था। लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों के बीच युद्धस्तर पर काम करते हुए विभाग की मशीनरी ने बुधवार देर रात तक ब्रिज को तैयार कर दिया। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शिव मंदिर के पास के साथ ही पानीवाला बैंड और अन्य हिस्सों में भी राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।

बुधवार शाम को जिलाधिकारी सविन बंसल भी मौके पर पहुंचे और ब्रिज निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी रोड पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए अहम जीवनरेखा है, इसलिए यातायात को सुचारु बनाने में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। उनके निर्देशों के बाद विभाग ने और तेजी से काम करते हुए ब्रिज को देर रात छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

फिलहाल इस अस्थायी बेली ब्रिज से आवाजाही बहाल कर दी गई है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही यहां स्थायी पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

मुख्य मार्ग खुलने के बाद मसूरी क्षेत्र में फंसे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि यदि बेली ब्रिज समय पर तैयार न होता तो उन्हें और लंबी परेशानी झेलनी पड़ती। इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि आपदा की घड़ी में प्रशासन और विभाग मिलकर त्वरित समाधान देने में सक्षम हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड में आपदा का कहर, तीन माह में 19 पुलों को नुकसान; देहरादून में 24 घंटे में आठ ढहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment