Nepal में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों के दबाव में सरकार को हार माननी पड़ी। पहले गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया था, अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
केपी शर्मा ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई थी ताकि स्थिति का आकलन करके समाधान निकाला जा सके। उनकी तरफ से जारी लेटर में लिखा गया था कि वह सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करके इस कठिन स्थिति का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की थी।
लेकिन इसके बावजूद, बैठक शुरू होने से पहले ही ओली ने इस्तीफे की घोषणा कर दी। Nepal में बढ़ते विरोध के चलते सरकार को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा।










