देहरादून को मिला 329 करोड़ 35 लाख का बजट, अब दूनवासियों को ये सुविधाएं मिलेंगी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून को मिला 329 करोड़ 35 लाख का बजट, अब दूनवासियों को ये सुविधाएं मिलेंगी

On: August 27, 2025 10:06 AM
Follow Us:

देहरादून नगर निगम बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 329 करोड़ 35 लाख रुपये का अनुमानित व्यय बजट और 332 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का बजट भारी हंगामे के बीच पास हुआ। पिछली वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम का वास्तविक बजट 279 करोड़ 64 लाख रुपये था। इस बार बजट में लगभग 50 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है और राजस्व वसूली के लक्ष्य भी बढ़ाए गए हैं।

भाजपा पार्षदों का विरोध, महापौर ने आश्वासन दिया

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बजट का प्रारूप पार्षदों के समक्ष रखा। भाजपा के पार्षद रमेश गौड़, अमिता सिंह और भूपेंद्र कठैत ने बजट प्रारूप पर आपत्ति जताई और विस्तृत विवरण की मांग की। उनका कहना था कि बजट की प्रत्येक मद की जानकारी पार्षदों को पूरी तरह से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि हर मद का विवरण बजट में शामिल है, लेकिन भाजपा पार्षदों ने विस्तृत विवरण की मांग पर जोर दिया। इस पर महापौर सौरभ थपलियाल ने आश्वासन दिया कि बैठक समाप्त होने से पहले सभी पार्षदों को बजट की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद ही बजट को पास किया गया।

बजट में नए प्रावधान और बढ़ा खर्च

इस बार के बजट में कई महत्वपूर्ण मदों पर खर्च बढ़ाया गया है। सबसे बड़ा बदलाव आवारा कुत्तों और हमलावर कुत्तों के नियंत्रण के लिए किया गया है। शहर में इस समस्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस मद के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है, जबकि पिछले साल यह खर्च केवल 15 लाख रुपये था।

प्रमुख मदों पर अनुमानित व्यय

मद, अनुमानित व्यय (लाख रुपये में)
राज्य वित्त से विकास कार्य, 6674
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, 774
15वें वित्त से विकास कार्य, 475
स्ट्रीट लाइट रखरखाव, 2500
जल संरक्षण, 946
स्ट्रीट लाइट विद्युत बिल, 1200
डिस्पेंसरी, 65
कुत्तों के आतंक पर अंकुश, 25
सार्वजनिक शौचालय, 500
पार्क देखरेख, 67
स्वच्छ सर्वेक्षण, 200
विकास के अन्य कार्य, 1700
कांजी हाउस, 200

आय के प्रमुख स्रोत

आय का स्रोत

इस मद से अनुमानित आय
आय का स्रोत, अनुमानित आय (लाख रुपये में)
राज्य वित्त आयोग, 20269
भवन कर, 7500 (पिछली बार 5693)
जल संरक्षण व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, 946

इस बजट के पास होने के साथ ही नगर निगम ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए वित्तीय तैयारी कर ली है।

यह भी पढें- उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में मलबे से बनी झील खतरे में, यमुनोत्री धाम पुल डूबा; आज करेंगे सीएम स्थलीय निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment