अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली के थराली में बादल फटा, कई मकानों में मलबा घुसा, एक युवती दबने की आशंका

On: August 23, 2025 5:28 AM
Follow Us:

चमोली जिले के थराली कस्बे में शुक्रवार आधी रात बाद बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और मलबे का प्रवाह एसडीएम आवास, तहसील परिसर और कई आवासीय भवनों में घुस गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, एक युवती के मलबे में दबे होने की सूचना भी सामने आई है।

मलबे ने तहसील परिसर और घरों को किया क्षतिग्रस्त

रात करीब एक बजे हुई इस आपदा में कस्बे की कई सड़कें तालाब जैसी बन गईं। एसडीएम थराली के आवास की दीवार टूट गई और तहसील परिसर में खड़े वाहन मलबे में दब गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के आवास के पास 10 से 12 फीट तक मलबा भर जाने की खबर है।

कई जगहों पर भारी नुकसान

थराली बाजार, केदारबगढ़, राडिबगढ़ और चेपड़ों में भी भारी नुकसान की जानकारी मिली है। कई दुकानों और मकानों में पानी व मलबा घुस गया। बताया जा रहा है कि थराली बाजार से करीब 20 से 40 मीटर पहले की दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

युवती लापता, लोगों में दहशत

कस्बे से सटे सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई, जिसकी तलाश में पुलिस-प्रशासन की टीम जुटी हुई है। अचानक आई आपदा से लोग अपने घरों से चीखते-चिल्लाते हुए बाहर निकल पड़े। पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने पुलिस-प्रशासन को तुरंत मौके पर भेजा। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने बताया कि थराली में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।

स्कूलों में अवकाश घोषित

आपदा को देखते हुए प्रशासन ने थराली तहसील के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढें-सीएम धामी दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से की अहम बैठक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment