Uttarakhand Farmers: अब मोबाइल पर मिलेगी गन्ना पर्ची, कोटे में गलती होने पर तुरंत होगा सुधार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Farmers: अब मोबाइल पर मिलेगी गन्ना पर्ची, कोटे में गलती होने पर तुरंत होगा सुधार

On: August 17, 2025 9:36 AM
Follow Us:

देहरादून जिले के गन्ना किसानों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें शुगर मिल से जुड़ी गन्ना पर्ची सीधे उनके मोबाइल पर मैसेज के रूप में मिलेगी। गन्ना विभाग ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है और सट्टा प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। इस बार किसानों को पर्ची के लिए मिल या गन्ना केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

सुपरवाइजर्स गांव-गांव जाकर गन्ना सर्वे का सत्यापन करेंगे। अगर किसी किसान के नाम, प्लॉट नंबर या क्षेत्रफल में कोई त्रुटि है तो मौके पर ही संशोधन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक डोईवाला शुगर मिल की दोनों समितियों ने गन्ना सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। जिले में इस बार करीब 3630 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना फसल बोई गई है। सहसपुर, डोईवाला और विकासनगर ब्लॉकों में सबसे ज्यादा रकबा गन्ना उत्पादन के तहत है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जिले के करीब 8500 किसान गन्ना खेती से जुड़े हुए हैं। डोईवाला और देहरादून गन्ना समितियों का सर्वे पूरा होने के बावजूद कोटा प्रदर्शन अभी बाकी है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जैसे ही विभाग की ओर से तारीख तय होगी, किसानों के कोटे का प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

अधिकारियों ने बताया कि गन्ना मिल की ओर से किसानों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये पर्ची भेजी जाएगी। इस पर्ची में क्रमांक, कोड और किसान का नाम होगा, जिसे दिखाकर गन्ने की तौल की जाएगी।

UK Cane App से मिलेगी पूरी जानकारी

सहायक गन्ना आयुक्त कुलश्रेष्ठ फुलेरिया ने बताया कि कोटा प्रदर्शन के बाद किसानों का पूरा डेटा यूके केन एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। किसान अपने मोबाइल से बेसिक कोटा, पर्चियों की संख्या, गन्ना कैलेंडर और अन्य सभी सूचनाएं आसानी से देख सकेंगे।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपना मोबाइल नंबर समितियों में पंजीकृत कराएं, ताकि पेराई सीजन में उन्हें समय पर गन्ना पर्ची मैसेज के रूप में मिल सके। इससे किसानों को न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा निर्णय: अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन, सभी समुदायों को मिलेगा संस्थागत दर्जा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment