अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी त्रासदी: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, बर्बादी देख भावुक हो उठे पीड़ित परिवार

On: August 6, 2025 12:09 PM
Follow Us:

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के कारण खीरगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस भीषण आपदा में कई लोगों की पुश्तैनी संपत्तियां बर्बाद हो गईं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की वर्षों की मेहनत पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हो गई, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गहरा झटका लगा है।

प्राकृतिक आपदा के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे और सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी ने राहत और बचाव कार्य में जुटी विभिन्न एजेंसियों—भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमों—की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और आवश्यक सामग्री सभी प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपदा राहत कार्यों को तेज़ गति देने के लिए दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खाद्य और अन्य जरूरी सामग्री धराली क्षेत्र में भेजी जा रही है। इसके अलावा, भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी को भी क्षेत्र में पहुंचाया गया है ताकि अवरुद्ध मार्गों को खोलने, मलबा हटाने और पुनर्निर्माण के कार्यों को शीघ्र अंजाम दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक राहत पहुंचाना और सामान्य स्थिति को जल्द से जल्द बहाल करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा भी लिया और कई प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 130 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

यह भी पढें- “ऋषिकेश में गंगा उफान पर, शिव मूर्ति तक पहुंचा जलस्तर; पानी में डूबकर महिला की जान गई”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment