अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

श्रीनगर में फिर बढ़ा गुलदार का आतंक: शौच को निकले युवक पर झपट पड़ा, हालत नाजुक, हायर सेंटर किया रेफर

On: July 29, 2025 7:32 AM
Follow Us:

पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मंगलवार सुबह का है, जब गंगा दर्शन क्षेत्र से आगे पौड़ी रोड पर एक युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे संयुक्त अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान संदीप कुमार (32 वर्ष), निवासी रुड़की (जिला हरिद्वार) के रूप में हुई है। वह कुछ समय से श्रीनगर में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह वह शौच के लिए निकला था, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शरीर पर गहरे पंजों के निशान हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल बेस अस्पताल श्रीकोट में उसका सीटी स्कैन किया गया है और इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस हमले के बाद पूरे इलाके में फिर से दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस क्षेत्र में गुलदार कई बार दिखाई दे चुका है और दो लोगों पर पहले भी हमला कर चुका है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व की घटनाएं शाम के समय हुई थीं जब लोग टहलने या जरूरी कामों के लिए बाहर निकले थे। इन घटनाओं के बाद से अब लोग खासतौर पर सुबह और शाम के समय सुनसान इलाकों में अकेले जाने से डरने लगे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का अकेले बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है।

गंगा दर्शन क्षेत्र बना गुलदार का नया अड्डा?

बीते कुछ हफ्तों में गंगा दर्शन क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। पहले भी इसी इलाके में दो लोगों पर हमला हो चुका है। लोगों का कहना है कि गुलदार एक ही जगह पर बार-बार हमला कर रहा है, जिससे अंदेशा है कि वह यहीं कहीं आसपास डेरा जमाए हुए है।

इससे पहले भी इन हमलों के बाद वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की बात कही थी, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं मिल सका है। स्थानीय जनता ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि लोग चैन से रह सकें।

यह भी पढें-हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट: सीढ़ी मार्ग बंद, रैंप मार्ग बना मुख्य रास्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment