अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की: मंदिर के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चाकुओं से गोदकर की गई नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी

On: July 25, 2025 8:05 AM
Follow Us:

रुड़की के टोडा कल्याणपुर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के एक मंदिर के पास 42 वर्षीय युवक कंवरपाल का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, युवक तीन घंटे से लापता था। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के ही मंदिर के पास उसका खून से लथपथ शव मिला, जिसे चाकुओं से बेरहमी से गोदा गया था।

शव की हालत देखकर हर कोई सिहर उठा। पीठ पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे और एक हाथ भी काटा गया था। प्रथम दृष्टया मामला बेहद नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक कंवरपाल के बेटे के बीएसएफ में तैनात होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि परिवार की किसी से पुरानी रंजिश थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

परिजनों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नरेंद्र पंत ने टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा सके।

सीओ पंत ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस निर्मम हत्या से गांव में दहशत का माहौल है और लोग भयभीत हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड: 12 सोलर कंपनियों को बड़ा झटका, प्रोजेक्ट रद्द होने के फैसले पर पुनर्विचार याचिका भी हुई खारिज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment