अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड से जुड़ा अवैध धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, यूपी एटीएस ने देहरादून में की पूछताछ, एक युवक हिरासत में

On: July 18, 2025 11:05 AM
Follow Us:

देहरादून/बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सामने आए एक बड़े अवैध धर्मांतरण रैकेट की जांच का दायरा अब उत्तराखंड तक पहुंच गया है। इस मामले में यूपी एटीएस ने देहरादून से दो लोगों से पूछताछ की, जिनमें से एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में लेकर उत्तर प्रदेश ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों से जुड़ी है।

मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी करीबी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को यूपी एटीएस ने राजधानी लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा बीते 15 वर्षों से एक संगठित गिरोह के जरिये सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण करा रहा था। उसके तार उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से भी जुड़े पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्तार गैंग की मदद से उसने कई क्षेत्रों में धर्मांतरण के साथ-साथ अवैध जमीन कब्जे और संपत्ति के लेन-देन को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, छांगुर बाबा को विदेशी फंडिंग मिल रही थी, जिसका उपयोग वह धर्मांतरण के प्रचार-प्रसार, जमीन की खरीद-फरोख्त और भव्य कोठियों के निर्माण में करता था। बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में उसने एक सिंधी परिवार का धर्म परिवर्तन करवा कर उनके नाम पर आलीशान कोठी भी बनवाई।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, एटीएस को छांगुर बाबा के नेटवर्क के तार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से भी जुड़ते नजर आए। इस कड़ी में यूपी एटीएस ने देहरादून के सहसपुर और डोईवाला क्षेत्र में छापेमारी की। यहां से एक व्यक्ति अब्दुल रहमान को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसे बाद में यूपी एटीएस की टीम अपने साथ ले गई। इसके अलावा एक युवती से भी पूछताछ की गई, जिसका संबंध डोईवाला क्षेत्र से बताया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि, “यूपी एटीएस द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग और धर्मांतरण के गंभीर मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है। एटीएस को जो भी इनपुट मिले हैं, उनके आधार पर देहरादून पुलिस ने जानकारी साझा की और कार्रवाई में सहयोग किया। अगर भविष्य में इस रैकेट से जुड़ी और जानकारियां सामने आती हैं, तो उसे भी तुरंत साझा किया जाएगा।”

एसएसपी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस और यूपी एटीएस की टीमें आपसी तालमेल के साथ इस संवेदनशील मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले समय में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढें- Dehradun: प्रत्येक जिले में पैराग्लाइडिंग को मिलेगा बढ़ावा, प्रशिक्षण के लिए छात्रावास होगा तैयार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment