अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: प्रेम के लिए कनाडा छोड़ रामनगर पहुंची छात्रा, 12वीं पास युवक से रचाया विवाह

On: July 14, 2025 5:05 PM
Follow Us:

रामनगर:
कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने उसे रामनगर तक पहुंचा दिया। मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली कीर्थना तोडेती नामक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान के बाद उत्तराखंड के मालधनचौड़ निवासी युवक गिरिजा शंकर से शादी कर ली। युवती कुछ समय पहले भारत आई थी और परिवार को बिना बताए हैदराबाद से निकलकर सीधे रामनगर पहुंच गई।

छात्रा के अचानक लापता हो जाने से हैदराबाद स्थित परिवार चिंतित हो गया और 11 जुलाई को सैफाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए हैदराबाद पुलिस छात्रा के परिजनों के साथ रामनगर के मालधन गांव पहुंची। यहां उन्हें पता चला कि कीर्थना पहले ही युवक गिरिजा शंकर के साथ मंदिर में विवाह कर चुकी है।

छात्रा के परिजनों और युवक के परिवार के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला रामनगर कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में चर्चा हुई। इस दौरान लड़की पक्ष ने नाराजगी जताई, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के पास रहना चाहती है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।

रामनगर कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि युवती की हैदराबाद में गुमशुदगी दर्ज है, लेकिन वह बालिग है और युवक के साथ स्वेच्छा से रहना चाहती है। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग भी की, लेकिन उसने घर लौटने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कीर्थना कनाडा में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और वहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां एक प्रोफेसर हैं और पिता पेशे से इंजीनियर। कुछ समय पहले कीर्थना छुट्टियों में भारत आई थी और फिर युवक से मिलने रामनगर आ पहुंची। सोमवार को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

घटना के बाद दोनों परिवारों के लोग थाने से वापस लौट गए। रामनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं और युवती ने अपने मन से निर्णय लिया है, ऐसे में कोई कानूनी अड़चन नहीं है।

यह भी पढें- Uttarakhand Panchayat Chunav: हाईकोर्ट से राहत के बाद चुनाव चिह्न आवंटन शुरू, आयोग ने जारी किए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment