देहरादून में पकड़ा गया ढोंगी बाबा निकला बांग्लादेशी नागरिक, ऑपरेशन 'कालनेमि' के तहत गिरफ्तारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में पकड़ा गया ढोंगी बाबा निकला बांग्लादेशी नागरिक, ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत गिरफ्तारी

On: July 14, 2025 11:43 AM
Follow Us:

देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत ढोंगी बाबाओं की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। इसी अभियान में देहरादून की सहसपुर पुलिस ने 11 जुलाई को एक संदिग्ध साधु को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बाद में बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रूकन रकम उर्फ शाह आलम है, जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई गई है। वह बांग्लादेश के ढाका निवासी आबूर का बेटा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। आरोपी के पास से बांग्लादेशी नागरिकता से संबंधित कोई दस्तावेज मौके पर बरामद नहीं हुए थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय के माध्यम से बांग्लादेश सरकार से संपर्क किया। अब बांग्लादेश की ओर से प्राप्त प्रमाणिक दस्तावेजों के अनुसार, आरोपी बांग्लादेश के जिला तंगेल का निवासी पाया गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और अब आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

यह भी पढें- 19 जुलाई को रुद्रपुर में जुटेंगे बड़े उद्योगपति,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, जानिए क्या है खास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment