अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

असंगठित व ठेका श्रमिकों को मिले PF सुविधा, भारतीय मजदूर संघ ने उठाई मांग

On: July 12, 2025 9:16 AM
Follow Us:

औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित और ठेका श्रमिकों को भविष्य निधि (PF) जैसी मूलभूत सामाजिक सुरक्षा सुविधा दिलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ ने सख्त पहल की है। शुक्रवार को संगठन के महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर से भेंट कर श्रमिकों की स्थिति पर चिंता जताई और जरूरी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर, पंतनगर, सितारगंज और देहरादून जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं, लेकिन कई प्रतिष्ठान और ठेकेदार उन्हें पीएफ और ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित रख रहे हैं। कई जगह पीएफ नंबर ही नहीं दिए जा रहे या फर्जी अकाउंट बनाकर केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है।

महिला और प्रवासी श्रमिकों की स्थिति और भी चिंताजनक है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि सभी उद्योगों को PF अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया जाए, ठेका श्रमिकों को भी समान अधिकार दिए जाएं, और बिना पीएफ वाले श्रमिकों की पहचान के लिए संयुक्त सर्वे कराया जाए। इसके अलावा PF खाता ट्रांसफर, क्लेम और पासबुक की ऑनलाइन उपलब्धता को सरल और पारदर्शी बनाने की बात भी रखी गई।

इस पर क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ऐसे सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी जो श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग ई-नामिनेशन प्रक्रिया को सरल बनाने और श्रमिकों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करेगा।

यह भी पढ़ें : अब कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर नहीं घूम सकेंगे मुंशी और इंटर्न, दून बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में कुदरत का कहर: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में ब्लैकआउट, घरों में रहने की सलाह

फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात: फोन पर विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

Leave a Comment