अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पंचायत चुनावों की गहमा-गहमी के बीच नैनीताल जिले के कई गांवों में जल संकट गहराया

On: July 7, 2025 7:27 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले के ओखलकांडा, भीमताल, हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉकों के 31 गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां पंचायत चुनावों की सरगर्मी है, वहीं दूसरी ओर गांवों में पीने के पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक जलस्रोतों और गधेरों में जलस्तर गिरने के कारण जल जीवन मिशन की कई योजनाएं ठप पड़ी हैं।

एक थर्ड पार्टी टीम द्वारा किए गए सर्वे में इस संकट की पुष्टि हुई है, जिसमें अधूरी योजना और कमजोर प्लानिंग को समस्या की जड़ बताया गया है। खासतौर से पहाड़ी और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन प्राकृतिक स्रोतों पर ही निर्भर हैं, लेकिन बिना दीर्घकालिक अध्ययन के बनाई गई जल योजनाएं अब जवाब देने लगी हैं। इंजीनियरों द्वारा जल्दबाज़ी में बनाई गई पेयजल योजनाएं मौजूदा हालातों को झेलने में विफल हो रही हैं।

स्थिति को सुधारने के लिए स्टेट वाटर एंड सेनिटेशन मिशन (SWSM) ने अब चेकडैम, रिस्टोरेशन टैंक और स्रोतों की सफाई जैसी संरचनात्मक योजनाएं तैयार की हैं। इस काम के लिए सारा (Spring and River Rejuvenation Authority) की मदद से बजट भी आवंटित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (NIH), रुड़की के वैज्ञानिकों से ऑनलाइन बैठक भी हो चुकी है, जिसमें जलस्रोतों के पुनर्जीवन की तकनीकी दिशा तय की गई।

जल्द ही वैज्ञानिकों की एक विशेषज्ञ टीम प्रभावित गांवों का दौरा करेगी और यह अध्ययन करेगी कि किन स्रोतों के पास कैसे रिचार्ज पिट और रिस्टोरेशन टैंक बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा, पेयजल विभाग के इंजीनियरों को भी इन संरचनाओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी ताकि जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही योजनाएं अगले 30 वर्षों तक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।

यह भी पढ़ें : देहरादून के डोईवाला में किशोरी से दुष्कर्म और मौत के बाद बवाल, महिलाओं पर भी चला पुलिस का डंडा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment